Breaking News

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी का आरोप, थाने में शिकायत

Spread the love

बिल्सी क्षेत्र का मामला, युवक ने गांव के ही व्यक्ति पर लगाए 5 लाख रुपये हड़पने के आरोप

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव निवासी एक युवक ने शादी कराने के नाम पर ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ बिल्सी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उसका विवाह कराने का भरोसा दिलाते हुए उससे करीब पांच लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी न तो शादी कराई गई और न ही पैसे वापस किए गए।
मामले की जानकारी होने पर युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …