Breaking News

होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर कड़ी नजर: डीएम-एसएसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

Spread the love

नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए दिए सख्त निर्देश, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदायूं। उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने बुधवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और परीक्षार्थियों की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।
प्रशासनिक सख्ती के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने पर जोर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से …