Breaking News

सड़क पर बेसहारा लोगों के लिए चलेगा विशेष अभियान: एडीएम की अध्यक्षता में बनी कार्ययोजना

Spread the love

अनाथ, भिक्षावृत्ति में लिप्त व संकटग्रस्त लोगों के रेस्क्यू और पुनर्वास के निर्देश; मानव तस्करी मामलों की भी हुई समीक्षा

बदायूं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त, भिक्षावृत्ति में संलिप्त या आपात स्थिति में रह रहे व्यक्तियों के रेस्क्यू और पुनर्वास को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई।
निर्देश दिए गए कि जनपद स्तर पर गठित समिति विभिन्न विभागों के समन्वय से संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएगी। विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें परिवार से जोड़ने या महिला कल्याण विभाग के आश्रय गृहों में रखने की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में चिकित्सा, समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पुलिस, नगर निकाय और श्रम विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करने को कहा गया, जहां इस प्रकार के लोग मिलने की संभावना अधिक रहती है।
इस दौरान मानव तस्करी एवं बाल तस्करी के मामलों की समीक्षा भी की गई। रिव्यू कमेटी को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए, व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं और पीड़ितों को सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा व पुनर्वास की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हृदेश, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, सहायक श्रमायुक्त, अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …