Breaking News

करंट से युवक की दर्दनाक मौत: खेत में ट्यूबवेल चालू करते समय हुआ हादसा

Spread the love

सिंचाई के दौरान स्विच में उतरा करंट, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमपाल पुत्र कुंवरपाल खेत में मक्का की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने गया था। जैसे ही उसने ट्यूबवेल का स्विच ऑन किया, उसमें करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने घटना देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे जीवित होने की उम्मीद में अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ की प्रतियोगिताएं आयोजित

Spread the love** बदायूं, 25 अगस्त 2026 भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय …