Breaking News

91.83% के साथ हर्षित बने टॉपर, राजीव ने गणित में लगाए शतक

Spread the love

श्री उमराव सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में खुशी की लहर

दहगवां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कलां स्थित श्री उमराव सिंह इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के छात्र हर्षित ने 600 में से 551 अंक प्राप्त कर 91.83 प्रतिशत अंक हासिल किए और कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र राजीव ने 543 अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया, साथ ही गणित विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने अन्य विद्यार्थियों से भी इन सफल छात्रों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!