Breaking News

शेखूपुर में पीडीए अभियान को मिली रफ्तार, आबिद रजा का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

गांव-गांव पहुंचे पूर्व मंत्री, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पीडीए अभियान के तहत ग्राम कदरचौक, नूरपुर, चैतू नगला और पीरबट्टू में जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और कई स्थानों पर फूलों की वर्षा भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने आबिद रजा से आगामी विधानसभा चुनाव में शेखूपुर सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध भी किया। इस पर उन्होंने कहा कि इज्जत और स्थान ऊपर वाला तय करता है।
आबिद रजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना लक्ष्य होना चाहिए, जिसके लिए अभी से पूरी मजबूती और मेहनत के साथ जुटना होगा।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!