Breaking News

यूपी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 डॉक्टर बर्खास्त 16 चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई, लापरवाही पर शासन सख्त

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही और मरीजों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार के आरोप में प्रदेश के पांच चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 16 अन्य चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर, कुशीनगर, अमेठी और औरैया में तैनात चिकित्सकों पर यह कार्रवाई की गई है। शासन स्तर पर जांच में कार्य के प्रति लापरवाही और प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।
डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए हैं। �


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!