Breaking News

भाकियू टिकैत का पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम: निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो 15 मई को एसएसपी कार्यालय का होगा मौन घेराव

Spread the love

भाकियू टिकैत का पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम: निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो 15 मई को एसएसपी कार्यालय का होगा मौन घेराव

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम ओझा में दर्ज हरिजन एक्ट के मुकदमे की निष्पक्ष जांच न होने पर पुलिस प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने ऐलान किया है कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो 15 मई को किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के बाद दोपहर 2 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का मौन घेराव किया जाएगा।

भाकियू टिकैत पदाधिकारियों का आरोप है कि 17 अप्रैल को थाना बिनावर के ग्राम ओझा में तहसील सदर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैसर अली सहित आठ लोगों के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा गलत तरीके से लिखा गया है। संगठन ने मामले की खुली और निष्पक्ष जांच गांव में कराए जाने की मांग उठाई है।

मालवीय आवास गृह पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए संगठन के बरेली मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।

वहीं मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि जिले में लगातार निर्दोष लोगों पर मुकदमे दर्ज होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक वार्ता की पहल नहीं की गई।

धरने में शामिल लोगों ने कहा कि आंधी और खराब मौसम के बावजूद ग्रामीण लगातार धरनास्थल पर डटे हुए हैं। इस दौरान पप्पू सागर, छोटे अली, सुरेश दीवान, ठाकुर नेत्रपाल सिंह, नदीम, छोटेलाल, ओंकार सिंह, अरविंद, मोहम्मद हसन, बृजपाल प्रजापति, पप्पू सैफी, अनारकली, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी, नथो देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!