Breaking News

तपती धूप में स्काउट-गाइड बच्चों ने पिलाया शीतल जल: बोले- हर बूंद बचाना अब जरूरी

Spread the love

तपती धूप में स्काउट-गाइड बच्चों ने पिलाया शीतल जल: बोले- हर बूंद बचाना अब जरूरी

बदायूं। भीषण गर्मी के बीच भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर लगाए गए निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर में बच्चों ने राहगीरों और यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के 13वें दिन भी बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा।

स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने शिविर का निरीक्षण कर बच्चों के सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और जरूरतमंदों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि दुनिया तेजी से जल संकट की ओर बढ़ रही है। यदि समय रहते जल संरक्षण को गंभीरता से नहीं लिया गया तो भविष्य में पानी को लेकर बड़े संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने लोगों से जल की हर बूंद बचाने की अपील की।

जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोत, वन और खनिज संसाधन तेजी से समाप्त हो रहे हैं, जो मानव जीवन के लिए चिंता का विषय है।

पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज की गाइड कैप्टन रेनू गुप्ता और डाल कुमारी ने कहा कि प्रकृति से मिले संसाधनों का सही उपयोग ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकता है।

इस दौरान रवेंद्र यादव, रोहित गुप्ता, फरदीन अहमद, वैष्णवी, कीर्ति, मोहिनी, कृष्णा, आरुषि, सचिन पाल और रवनीत कौर सहित कई स्काउट-गाइड बच्चों ने राहगीरों और यात्रियों को शीतल जल वितरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से …