Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

बदायूं। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत बुधवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कृष्णापुरी इलाके में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को सुरक्षा, यातायात नियमों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति टीम की ओर से उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बालिकाओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, सतर्क रहने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 महिला पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा और 101 अग्निशमन सेवा सहित विभिन्न सहायता नंबरों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने बालिकाओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने की अपील की। मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!