Breaking News

समर कैंप में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा: क्ले मॉडलिंग से लेकर इंग्लिश स्पीकिंग तक सीखी नई चीजें

Spread the love

समर कैंप में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा: क्ले मॉडलिंग से लेकर इंग्लिश स्पीकिंग तक सीखी नई चीजें

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बच्चों ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों को आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, डांस और इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यालय की शिक्षिका श्वेता शर्मा के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षिकाओं सुंदरी, विनीता, स्वाती सक्सेना, दिव्या चौहान, सिम्मी, रीता, नीलोफर, चेतना, नीलम, शगुफ्ता, सुरभि मिश्रा, कुमकुम मिश्रा और अर्चना रस्तोगी ने बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से आकर्षक कार्ड और सजावटी सामग्री बनाना सिखाया।

क्ले मॉडलिंग गतिविधि में बच्चों ने शिवलिंग, भगवान शिव, गणेश जी, विभिन्न प्रकार के फूल और फलों की आकृतियां बनाकर अपनी कल्पनाशक्ति और कला कौशल का परिचय दिया।

समर कैंप में आदित्य, अंश गौतम, आराध्या, अदनान खान, अक्षिता, अरकान रजा, अनिका शर्मा, अनिकेत, अनुष्का, अभि गौतम, अभय शर्मा, अभिषेक, अविरल, भावना, भविष्य वार्ष्णेय, ब्रह्मा कुमारी, दीपक पाल, कार्तिक, कुणाल यादव, माधव, मुदस्सिम, नमन पाठक, पायल यादव, प्रशांत पाठक, रुद्रांश, रचित, राधिका, रिया, सफिया बी और सुरेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समर कैंप में बच्चों की रुचि, मेहनत और प्रदर्शन देखकर खुशी होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पालिका कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं उसके सदुपयोग की शपथ दिलाई गई।

Spread the loveबिसौली। नगर पालिका परिसर में पालिका कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं उसके सदुपयोग …

error: Content is protected !!