Breaking News

भीड़भाड़ वाले बाजार से डेढ़ साल की बच्ची लापता, तीन घंटे में पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा

Spread the love

भीड़भाड़ वाले बाजार से डेढ़ साल की बच्ची लापता, तीन घंटे में पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा

बिल्सी के बृहस्पति बाजार में खरीदारी के दौरान मां से बिछड़ी मासूम, पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी मुस्कान

संवाददाता : गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। नगर के बृहस्पति बाजार में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खरीदारी के दौरान डेढ़ साल की मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई बिल्सी पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्ची के मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार बेरमई बुजुर्ग निवासी गुलशन अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी गुड़िया के साथ बृहस्पति बाजार में खरीदारी करने आई थीं। बाजार में भीड़भाड़ के बीच अचानक बच्ची मां से बिछड़ गई। काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही Bilsi Police ने तत्काल बाजार और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए करीब तीन घंटे बाद बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

मासूम को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी बिल्सी पुलिस की सक्रियता को सराहनीय बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!