Breaking News

संविलयन विद्यालय बंजरिया में नए शौचालय का उद्घाटन, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

Spread the love

ब्लॉक प्रमुख ओम किशन बोले- विद्यालय के विकास में रहेगा पूरा सहयोग, अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील

संवाददाता : गोविंद देवल, बिसौली

बिसौली। संविलयन विद्यालय बंजरिया में ब्लॉक प्रमुख निधि से निर्मित शौचालय का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत एवं शिक्षा गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि Om Kishan ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि बंजरिया विद्यालय के विकास के लिए उनका पूरा सहयोग हमेशा रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की। साथ ही कहा कि डीबीटी की धनराशि का उपयोग बच्चों की ड्रेस, बैग, जूते, मोजे, स्वेटर एवं कॉपी-किताबें खरीदने में किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन Manoj Kumar Singh ने विद्यालय में संचालित शासन की योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को विस्तार से दी और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुचिका वार्ष्णेय, सरस्वती, सरोज कुमारी, अवधेश, शालिनी, माला देवी, जलधारा, गुड्डो, रूपवती सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एसएसपी अंकिता शर्मा ने 17 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक …