Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदेव चाणक्य का जन्मदिन मनाया, दी शुभकामनाएं

Spread the love

वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदेव चाणक्य का जन्मदिन मनाया, दी शुभकामनाएं

बदायूं। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज के बीच अपनी निष्पक्ष लेखनी के लिए पहचान रखने वाले आदरणीय विष्णुदेव चाणक्य का जन्मदिन गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों, शुभचिंतकों और समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

वक्ताओं ने कहा कि विष्णुदेव चाणक्य ने अपनी सशक्त लेखनी और निष्पक्ष पत्रकारिता से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने हमेशा सच और जनहित की आवाज को प्रमुखता से उठाया, जिससे युवा पत्रकारों को भी प्रेरणा मिलती रही है।

शुभकामना संदेश में कहा गया कि उनका मार्गदर्शन और अनुभव पत्रकारिता जगत के लिए अमूल्य धरोहर है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और आगे भी अपनी लेखनी से समाज को जागरूक करते रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

युवाओं के मुद्दों को लेकर किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the loveलखनऊ/आजमगढ़। संसद मार्च के दौरान युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सोशलिस्ट किसान …

error: Content is protected !!