Breaking News

बदायूं में प्रशासनिक फेरबदल: सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल बने एडीएम वित्त, सुमित सिंह होंगे नए सिटी मजिस्ट्रेट

Spread the love

बदायूं में प्रशासनिक फेरबदल: सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल बने एडीएम वित्त, सुमित सिंह होंगे नए सिटी मजिस्ट्रेट

बदायूं। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में बदायूं जिले के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। देर रात जारी सूची में एडीएम वित्त, एडीएम न्यायिक और सिटी मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल रहे।

बदायूं के एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा का तबादला गोरखपुर कर दिया गया है। उन्हें वहां एडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बदायूं के सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सिंह पाल को पदोन्नति देते हुए जिले का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है।

सुरेश पाल की जगह अलीगढ़ में तैनात डिप्टी कलेक्टर सुमित सिंह को बदायूं का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा एडीएम न्यायिक कल्पना जायसवाल का तबादला फिरोजाबाद कर दिया गया है, जहां उन्हें एडीएम वित्त बनाया गया है। उनकी जगह गाजियाबाद में तैनात अंजुम बी को बदायूं का नया एडीएम न्यायिक बनाया गया है।

सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब डिप्टी कलेक्टर स्तर की तबादला सूची का इंतजार किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!