Breaking News

भाईयों में कहासुनी के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Spread the love

भाईयों में कहासुनी के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
संवाददाता गुड्डू रस्तोगी
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव कैली में पारिवारिक कहासुनी के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात गांव निवासी अमर सिंह और उसके भाई अवनीश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। पूछताछ के दौरान पता चला कि कहासुनी के बाद अवनीश ने खेत में इस्तेमाल होने वाली दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

युवक को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने तुरंत पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Spread the loveबदायूं। गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी सांस्कृतिक …