Breaking News

पड़ौलिया में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में तनाव, मारपीट का वीडियो सामने आया

Spread the love

संवाददाता गुड्डू रस्तोगी

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लिए दिखाई दे रहा है।

गांव निवासी शबनम पत्नी आफिसर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 10 मई को बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ गई। आरोप है कि 12 मई की शाम कुछ लोग उनके घर पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद मारपीट और तोड़फोड़ हुई। महिला का कहना है कि परिवार के अन्य लोगों के साथ भी अभद्रता की गई।

पीड़िता ने बताया कि घटना का वीडियो पुलिस को दिखाया गया है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि विवाद के दौरान हिमायत अली घायल हो गए। परिजनों के अनुसार उन्हें मारपीट में चोट आई, जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. राजुल रस्तोगी फिर बेस्ट, अब गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्डस

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर …

error: Content is protected !!