Breaking News

जरीफनगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

Spread the love

चौराहे से युवक गिरफ्तार, नाजायज चाकू बरामद

जरीफनगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी/बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस ने एक युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना जरीफनगर पुलिस ने ग्राम मोहम्मदपुर कूडई चौराहे से निर्दोश उर्फ विकास पुत्र रामखिलाड़ी यादव निवासी ग्राम कैहरौला गर्वी थाना बबराला जनपद संभल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

इस मामले में थाना जरीफनगर में मुकदमा संख्या 141/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

कई मामलों में पहले से दर्ज है आरोपी का नाम

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर संभल और बुलंदशहर जनपद के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, चोरी, महिला उत्पीड़न और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं के मामले शामिल बताए गए हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जरीफनगर सहित पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!