Breaking News

पुलिस का अभियान तेज, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस का अभियान तेज, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

बिसौली पुलिस ने भी वांछित आरोपी को दबोचा, न्यायालय में पेश

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शस्त्र समेत गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को दबोच लिया।

फैजगंज बेहटा पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा

थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डालचन्द्र पाल पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम तखोरा थाना फैजगंज बेहटा को एक पोनिया रायफल (तमंचा) 12 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फैजगंज बेहटा में मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 3/25(1-B) ए आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

बिसौली पुलिस ने वांछित आरोपी दबोचा

उधर थाना बिसौली पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी बादशाह पुत्र विद्याराम निवासी ग्राम रानेट गोविंदपुर थाना बिसौली को गिरफ्तार किया। आरोपी संबंधित मुकदमा संख्या 192/2026 में विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

जनपदीय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार अपराधियों और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!