Breaking News

तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत छह घायल

Spread the love

तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत छह घायल

सुल्तानपुर गांव के पास हादसा, मासूम बच्चियां भी जख्मी; एक महिला की हालत गंभीर

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक कासगंज जनपद के गांव इस्माइलपुर निवासी राहुल यादव अपनी पत्नी सोनम और बच्चों सोनाक्षी, मिष्टी व भानु के साथ बाइक से बिसौली की ओर से आ रहे थे। उसी दौरान उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा निवासी प्रदीप यादव अपनी बहन आरती यादव के साथ खितौरा से दवा लेकर घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर गांव के पास दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

दुर्घटना में राहुल यादव, उनकी पत्नी सोनम, बेटियां सोनाक्षी और मिष्टी के अलावा दूसरी बाइक पर सवार प्रदीप यादव व आरती यादव घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

चिकित्सकों के अनुसार सोनम की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

सहसवान कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में छह लोग घायल हुए हैं। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …