Breaking News

आंधी-तूफान में जान गंवाने वाले परिवारों को मिला मुआवजा

Spread the love

आंधी-तूफान में जान गंवाने वाले परिवारों को मिला मुआवजा

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने गांव पहुंचकर बांटी चार-चार लाख की सहायता राशि

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। तहसील क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शुक्रवार को प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री Gulab Devi ने गांव बीरमपुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।

आंधी-तूफान की चपेट में आकर जान गंवाने वालों में रामश्री पत्नी छत्रपाल निवासी ग्राम फतेहपुर बीरमपुर, लक्ष्मी देवी पत्नी अमर सिंह निवासी ग्राम तर्क परौली तथा ट्रक चालक योगेश कांत पुत्र होती सिंह निवासी ग्राम भोपतपुर तहसील डिबाई शामिल हैं। शासन द्वारा दैवीय आपदा राहत मद से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

प्रभारी मंत्री ने सहायता राशि प्रदान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि प्रभावित परिवारों को कठिन समय में राहत मिल सके।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

प्रशासन ने दिखाई तत्परता

जिलाधिकारी के निर्देश पर आईएएस अधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी द्वारा राज्य आपदा मोचक निधि से मृतकों के परिजनों के खातों में चार-चार लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर पूरी कराई गई।

इस दौरान पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, सीओ संजीव कुमार, मनोज शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!