Breaking News

15 दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल

Spread the love

15 दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल

बिजली-पानी संकट से बढ़ी परेशानी, विभाग पर अनदेखी का आरोप; 63 केवी ट्रांसफार्मर की मांग तेज

रिपोर्ट : डॉ. एन.पी.एस. सैलानी

बदायूं। भीषण गर्मी के बीच मुजरिया विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के ग्राम पंचायत ज्योरा पारवाला के मजरा बगुला नगला में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पेयजल संकट गहरा गया है, वहीं रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक शिकायत पहुंचाने के बावजूद विभाग ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जरूरत से कम क्षमता का 25 केवी ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जो अधिक लोड के कारण बार-बार खराब हो जाता है। ऐसे में हर बार गांव को कई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता है।

63 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

ग्रामीण लंबे समय से गांव में 63 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा ट्रांसफार्मर गांव की जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है।

भीषण गर्मी में बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!