Breaking News

अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आधा दर्जन दबे

Spread the love

अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आधा दर्जन दबे

रफीनगर के पास हादसा, पांच की हालत गंभीर; चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू

संवाददाता : नेत्रपाल सैलानी

मुजरिया। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बड़नोमी से रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मुजरिया थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। रफीनगर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे करीब आधा दर्जन लोग दब गए। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के रफीनगर गांव के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में 17 सितंबर से चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Spread the loveस्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम बरेली। …