Breaking News

श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु नगरी कार्यक्रम संपन्न, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बिखेरा उत्साह

Spread the love

नन्हे कदमों में दिखा हुनर का दम

श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु नगरी कार्यक्रम संपन्न, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बिखेरा उत्साह

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को शिशु वाटिका के बच्चों के लिए आयोजित शिशु नगरी कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न शिशु गतिविधि प्रतियोगिताओं में नन्हे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा कि शिशु नगरी कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होती हैं तथा उनमें आत्मविश्वास और सक्रियता बढ़ाती हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत रस्साकशी, बनाना ईटिंग, स्वीट ड्रिंक, पासिंग बैलून, कैचिंग बॉल और बाथिंग रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

प्रतियोगिताओं की तैयारियों में रूपाली रस्तोगी, सेजल सक्सेना, द्रोपा राठौर, श्रुति साहू, ज्योति बाला सक्सेना, रिचा मिश्रा, पूजा शर्मा और विनीता यादव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार मौर्य ने किया।

इस दौरान कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह सेंगर, प्रवेश मिश्रा, अनोज पटेल, शिवांगी, रूचि, कंचन, नेहा, संतोष, हिमांशु शुक्ला और अचल शर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!