Breaking News

बदायूं पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

बिल्सी में अवैध हथियार बरामद, बिसौली और कुंवरगांव में भी कार्रवाई कर तीन लोगों का चालान

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को अलग-अलग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया। बिल्सी पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा, जबकि बिसौली और कुंवरगांव पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में तीन लोगों का चालान किया।

पुलिस के अनुसार थाना बिल्सी पुलिस ने ग्राम सिद्धपुर चित्रसेन की ओर जाने वाले रास्ते से अंकित कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम राजपुर थाना रिजौर जनपद एटा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में थाना बिल्सी में मुकदमा अपराध संख्या 224/26 धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

वहीं थाना बिसौली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीरेन्द्र यादव पुत्र शंकरलाल और विकास यादव पुत्र हरवेश सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर थाना बिसौली शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

इसी क्रम में थाना कुंवरगांव पुलिस ने मोहम्मद अनीश पुत्र आरिफ निवासी ग्राम लाही फरीदपुर को शांति व्यवस्था के मद्देनजर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का धारा 170/135/126 बीएनएसएस में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!