Breaking News

जय परशुराम के नारों से गूंजा बिसौली, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

जय परशुराम के नारों से गूंजा बिसौली, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

राधा-कृष्ण नृत्य और काली अखाड़े की तलवारबाजी ने मोहा मन, जगह-जगह हुआ स्वागत

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। नगर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। “जय परशुराम” के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ दबतोरी रोड स्थित ब्रह्म कुंज से हुआ, जहां ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम का तिलक कर आरती उतारी।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम, राम दरबार, गणेश जी महाराज, हनुमान जी महाराज, राधा-कृष्ण और काली मैया की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों के मनमोहक नृत्य ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं काली अखाड़े की तलवारबाजी ने बच्चों और युवाओं में खास उत्साह भर दिया।

इस दौरान भाजपा नेता शारदेंदु पाठक, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, हिमांशु उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, सभासद दीपक पाठक, विपनेश मिश्र, वरुण शर्मा, केके उपाध्याय, ओमप्रकाश शर्मा, रामाधार मिश्र और वनवारीलाल पाठक समेत कई गणमान्य लोगों ने भगवान परशुराम की आरती उतारी।

वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए ब्राह्मणों का एकजुट रहना जरूरी है। उन्होंने शोभायात्रा के भव्य आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

शोभायात्रा दबतोरी रोड, पिंदारा रोड, हाईवे, मोहल्ला सराय, साहूकारा और बुधबाजार से होकर वापस ब्रह्म कुंज पहुंचकर संपन्न हुई। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस मौके पर चंद्रपाल पाठक, अखिलेश मिश्र, अमन मयंक शर्मा, दीपक पाठक, अभीक्ष पाठक, दया मिश्र, सत्यनारायण शर्मा, आकाश मिश्रा, लखन शर्मा, सुधीर शर्मा, जयप्रकाश मिश्र, सोनू पंडित, अभिषेक शर्मा, नितिन मिश्र, मनु शर्मा, सभासद तरुण शर्मा, सारांश वशिष्ठ, नरेंद्र पाठक, सुधांशु पाठक, आशुतोष पाठक, प्रभाकर शर्मा, गजेंद्र शर्मा, अजय पाराशरी, अवधेश दीक्षित, अंकुर पाराशरी, धीरेन्द्र भट्ट और जगदीश पाठक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!