Breaking News

हिफ्ज ए कुरआन की डिग्री से नवाजे गए मो. आमिर रजा, मुल्क व कौम की तरक्की को मांगी दुआ

Spread the love

मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में गूंजा इल्म का पैगाम

हिफ्ज ए कुरआन की डिग्री से नवाजे गए मो. आमिर रजा, मुल्क व कौम की तरक्की को मांगी दुआ

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। नगर के मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में जलसा ए दस्तारबंदी व फातिहा का आयोजन बड़े ही अदब और एहतराम के साथ किया गया। कार्यक्रम मदरसे के प्रिंसिपल मो. इफ्तेखार अशरफी की सरपरस्ती में आयोजित हुआ, जिसमें मदरसे से फारिग होने वाले मो. आमिर रजा को हिफ्ज ए कुरआन की डिग्री से नवाजा गया। आखिर में मुल्क और कौम की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई गई।

जलसे का आगाज कारी अब्दुल गफ्फार साहब ने कलाम ए पाक की तिलावत से किया। इसके बाद उलेमाओं ने अपनी तकरीरों में तालीम की अहमियत पर रोशनी डाली।

मुख्य अतिथि कादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने कहा कि मौजूदा दौर में तालीम हर इंसान की जरूरत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इल्म हासिल करने के लिए अगर दूर भी जाना पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए।

वहीं बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना मो. बिलाल रजा ने दीनी और दुनियावी दोनों तरह की तालीम को जरूरी बताते हुए कहा कि कामयाबी के लिए दोनों शिक्षा का होना बेहद अहम है। मस्जिद बिलाल के इमाम हाफिज शादाब रजा उवैसी ने नमाज की पाबंदी और अल्लाह का जिक्र करने की नसीहत दी।

कार्यक्रम की सरपरस्ती हाफिज शरीफ जामी ने की। अंत में मदरसे के प्रिंसिपल मो. इफ्तेखार अशरफी ने सभी मेहमानों और उपस्थित लोगों का शुक्रिया अदा किया।

इस मौके पर मौलाना मो. असलम रजा, मो. इसहाक सैफी, मो. मुबीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!