Breaking News

इस्लामनगर डकैती पीड़ित परिवार से मिले पूर्व मंत्री आबिद रज़ा

Spread the love

बोले- “दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा हूं”, आर्थिक मदद देकर बढ़ाया हौसला

संवाददाता : गोविंद देवल

इस्लामनगर। कस्बे में डकैतों द्वारा मलिक समाज के निजाकत के घर में लूटपाट और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की घटना के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आबिद रज़ा ने पीड़ित परिवार को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि जब भी जरूरत पड़े, वह तुरंत संपर्क करें। इस दौरान उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद भी की और उनका हौसला बढ़ाया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

इस मौके पर सभासद अनवर खान, सुहेल सिद्दीकी, हर्षित यादव, अमन यादव, नईम शास्त्री, अफसर अली खान, कौसर अली, लालू भाई, छोटू भाई और बबलू रिजवान समेत कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जर्जर सड़क पर पलटा स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा, कई बच्चे घायल

Spread the love कादरचौक (बदायूं)। विकासखंड कादरचौक क्षेत्र के ग्राम ककोड़ा के पास जर्जर सड़क …

error: Content is protected !!