Breaking News

सास के अंतिम संस्कार में पहुंचा दामाद बना मगरमच्छ का शिकार

Spread the love

घाघरा किनारे हाथ धोने गया युवक नदी में खींचा, गांव में मचा कोहराम

गोंडा। सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक युवक की घाघरा नदी में मगरमच्छ के हमले से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया।

बताया जा रहा है कि दीपक वर्मा नोएडा में नौकरी करते थे। वह अपनी सास के निधन के बाद गोंडा स्थित गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान वह घाघरा नदी किनारे हाथ धोने गए थे। इसी दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें पानी में खींच ले गया।

घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ युवक को गहरे पानी में ले गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पहले ही नदी किनारे मगरमच्छ होने की चेतावनी दी थी।

परिजनों के अनुसार दीपक की पत्नी अपनी मां की इकलौती बेटी है। दीपक की चार साल की एक बेटी भी है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!