Breaking News

बिजली कटौती बनी काल! घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने रौंदा, 3 की मौत

Spread the love

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, भीषण गर्मी के कारण बाहर सो रहा था परिवार; तेज रफ्तार डंपर चालक फरार

संवाददाता :

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बिजली न आने के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और बिजली कटौती के चलते परिवार के लोग घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे चढ़ गया और सो रहे लोगों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …