Breaking News

सहसवान की बेटी ने किया कमाल, BAMS में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हासिल की दूसरी रैंक

Spread the love

डॉ. प्रियांशी बुलबुल की सफलता से बदायूं गौरवान्वित, परिवार और शहर में खुशी का माहौल

संवाददाता :

बदायूं। सहसवान की बेटी प्रियांशी बुलबुल ने बीएएमएस परीक्षा में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में द्वितीय रैंक हासिल कर जनपद बदायूं का नाम रोशन किया है। देवभूमि मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड हॉस्पिटल, देहरादून की छात्रा प्रियांशी की इस उपलब्धि से परिवार और नगर में खुशी का माहौल है।

प्रियांशी बुलबुल प्रसिद्ध व्यवसायी भुवनेश माहेश्वरी और सहसवान स्थित राजकीय महाविद्यालय में हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं कवयित्री डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी की पुत्री हैं। उन्होंने आयुर्वेदाचार्य बीएएमएस में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इससे पहले भी प्रियांशी ने इंटरमीडिएट में फ्लोरेंस नाइटिंगेल स्कूल बदायूं तथा बीएससी में डीपी कॉलेज में टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। वह दो बार पर्यावरण मंत्री से सम्मानित भी हो चुकी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ प्रियांशी एक अच्छी चित्रकार और कवयित्री भी हैं।

प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई देवांश माहेश्वरी, परिवार और शिक्षकों को दिया। उन्होंने अपनी सहेली शालिनी वर्मा का भी विशेष उल्लेख किया, जिन्होंने विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशी ने देवभूमि मेडिकल कॉलेज की मेघा मैम सहित सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

प्रियांशी ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में रहकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। वहीं उनकी मां डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी और पिता भुवनेश माहेश्वरी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि प्रियांशी ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …