Breaking News

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप शुरू

Spread the love

जूडो-कराटे, कंप्यूटर, चित्रकला और मेहंदी सहित कई गतिविधियों का दिया जा रहा प्रशिक्षण

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार से आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण (समर कैंप) का शुभारंभ हुआ। समर कैंप में छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न रचनात्मक और कौशल आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कैंप के दौरान विद्यार्थियों को जूडो-कराटे, कंप्यूटर, चित्रकला, मेहंदी, ढोलक सहित अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण उत्साहपूर्वक दिया जा रहा है। छात्र-छात्राएं भी विभिन्न क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा कि समर कैंप छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं और अंतरनिहित क्षमताओं को निखारने का बेहतर माध्यम है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी रचनात्मक क्षमता का विकास होता है।

प्रशिक्षक टोली में कंचन राठौर, दीक्षा गोस्वामी, आकाशी सैनी, रुचि चौहान, मीनू राठौर, रुचि माहेश्वरी, रुद्र माहेश्वरी और धीरज शर्मा शामिल रहे।

इस अवसर पर कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह सेंगर, अनोज पटेल, अशोक कुमार, शैलेंद्र सिंह, हिमांशु उपाध्याय, प्रवेश शर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …