Breaking News

तापमान बढ़ रहा है, जल की बर्वादी रोकें, करें संग्रह : संजीव

Spread the love

बदायूं : सड़कें तप रही हैं, हवाएं अंगारे बरसा रही हैं और सूरज की तीखी तपिश ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान दिखाई दे रहे हैं, वहीं भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर लगाए जा रहे। निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर राहत पहुंचा रहा है। शिविर के 23 वें दिन भी स्काउट गाइड ने राहगीरों और दूर-दराज से आए यात्रियों को शीतल जल पिलाकर उन्हें राहत पहुंचाई।
तपती दोपहर में जब राहगीर पसीने से तरबतर होकर शिविर तक पहुंचे तो शीतल जल पीते ही उनके चेहरों पर राहत की मुस्कान दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं है। सेवा शिविर पर लगातार लोगों की भीड़ जुटती रही और स्काउट-गाइड पूरे उत्साह से लोगों की सेवा में लगे रहे।
शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना, जिला सचिव आलोक पाठक, मुख्यालय आयुक्त महीपाल सिंह और सत्य प्रकाश मौर्य ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे सेवा शिविर समाज को राहत देने के साथ-साथ मानवता का संदेश भी दे रहे हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जल प्रकृति का सबसे अनमोल खजाना है। आज जिस तेजी से जल स्रोत कम हो रहे हैं और तापमान बढ़ रहा है, वह आने वाले समय के लिए गंभीर संकेत हैं। जल का संग्रह करें, बर्वादी रोकें। जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार ने कहा कि स्काउट राष्ट्र प्रहरी हैं। जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को शीतल जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। जनमानस जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं।
शिविर में फरदीन अहमद, सचिन यादव, शिवम यादव, आशिया, रुबिया आदि ने राहगीरों और यात्रियों को शीतल जल पिलाकर सेवा कार्य किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!