Breaking News

डीएम और एसपी ने राजघाट बबराला पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट

डीएम और एसपी ने राजघाट बबराला पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संवाददाता : गोविंद देवल

संभल। गंगा दशहरा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अंकित खंडेलवाल और कृष्ण कुमार ने राजघाट बबराला पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस बल की तैनाती, गोताखोरों और आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम और एसपी ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी जाए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के चलते राजघाट बबराला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!