Breaking News

इज्जतनगर मंडल में प्लास्टिक मुक्त स्टेशन और पक्षियों के संरक्षण को लेकर चला विशेष अभियान

Spread the love

रेलवे का हरित अभियान तेज

इज्जतनगर मंडल में प्लास्टिक मुक्त स्टेशन और पक्षियों के संरक्षण को लेकर चला विशेष अभियान

संवाददाता : गोविंद देवल

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस-2026’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक न्यूनीकरण को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देश और मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में रविवार को अभियान के दसवें दिन मंडल के कई स्टेशनों और रेलवे परिसरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान लालकुआं, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, कासगंज, काशीपुर, हल्द्वानी, फर्रुखाबाद और पीलीभीत स्टेशनों पर प्लास्टिक उपयोग कम करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए निरीक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां चलाई गईं। रेलवे कर्मचारियों, हाउसकीपिंग स्टाफ, कैटरिंग विक्रेताओं और यात्रियों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की।

रेलवे द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए रेलवे कॉलोनियों, स्टेशनों और कार्यालय परिसरों में गौरैया समेत अन्य पक्षियों के लिए मिट्टी के जलपात्र और घड़े रखवाए गए। इस पहल का उद्देश्य पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराना और जैव विविधता संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

इसके साथ ही पुराने और निष्प्रयोज्य लिनेन से तैयार पुनः उपयोग योग्य कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया। यात्रियों और विक्रेताओं को प्लास्टिक कैरी बैग की जगह कपड़े के थैलों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे स्टेशनों पर लगी प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों और जल पुनर्भरण केंद्रों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को उनके नियमित संचालन और रखरखाव के निर्देश दिए गए।

अभियान के तहत स्टेशन परिसरों में स्थित विक्रेता स्टॉल और कैटरिंग इकाइयों का निरीक्षण कर सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के अनुपालन की भी जांच की गई। रेलवे प्रशासन ने प्लास्टिक अपशिष्ट के दुष्प्रभावों और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने को लेकर कर्मचारियों और विक्रेताओं को जागरूक किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह अभियान स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!