Breaking News

जिला अस्पताल में सीडीओ का औचक निरीक्षण

Spread the love

जिला अस्पताल में सीडीओ का औचक निरीक्षण

वार्डों की व्यवस्थाएं देखीं, मरीजों से बातचीत कर जानी सुविधाओं की स्थिति

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जिला अस्पताल में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला के औचक निरीक्षण की चर्चा पूरे दिन होती रही। मिली जानकारी के अनुसार सीडीओ ने अस्पताल पहुंचकर विभिन्न वार्डों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा कुछ स्थानों पर गंदी चादरों को बदलने के निर्देश दिए। इसके अलावा मरीजों और तीमारदारों से भोजन तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार सीडीओ ने इमरजेंसी वार्ड, एनआरसी वार्ड, हड्डी वार्ड समेत कई अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी ली गई।

जानकारी यह भी मिली है कि निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर का भी जायजा लिया गया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …