Breaking News

1.50 करोड़ की लागत से बनेगा उत्सव भवन, केंद्रीय मंत्री और विधायक ने किया शिलान्यास

Spread the love

पुठीसराय को मिली बड़ी सौगात

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। विधानसभा क्षेत्र बदायूं के ग्राम पंचायत पुठीसराय में रविवार को 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले “उत्सव भवन” (बारात घर) का विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में बी. एल. वर्मा और महेश चंद्र गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि करीब 6 बीघा भूमि पर बनने वाला यह उत्सव भवन ग्राम पंचायत के माध्यम से तैयार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन बनने के बाद ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास में कोई कमी न छोड़ने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान पति वीर सिंह ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सोबरन सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, अनेक पाल पटेल, संदीप सिंह लक्खा, राम चरण पाल, राघव सिंह चौहान, अंकित मौर्य, राजीव शर्मा, अंकित शाक्य, विवेक सिंह और जैकी वार्ष्णेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!