Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल के समर कैंप में जूडो-कराटे और तलवारबाजी प्रशिक्षण ने बढ़ाया छात्रों का आत्मविश्वास

Spread the love

लाठी से लेकर शूटिंग तक, बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

फ्यूचर लीडर्स स्कूल के समर कैंप में जूडो-कराटे और तलवारबाजी प्रशिक्षण ने बढ़ाया छात्रों का आत्मविश्वास

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष आत्मरक्षा एवं खेल प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ट्रेनर प्रशांत आर्य ने बच्चों को जूडो-कराटे, शूटिंग, लाठी संचालन और तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। प्रशिक्षक प्रशांत आर्य ने कहा कि जूडो-कराटे केवल खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा का प्रभावी माध्यम है, जो बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक मजबूती विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन कर आपात परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा के तरीके भी सिखाए।

शूटिंग प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने, धैर्य बनाए रखने और एकाग्रता बढ़ाने के गुणों की जानकारी दी गई। वहीं लाठी संचालन के जरिए विद्यार्थियों को पारंपरिक भारतीय युद्ध कौशल से परिचित कराया गया। तलवारबाजी प्रशिक्षण में सुरक्षा नियमों के साथ संतुलन, गति और नियंत्रण का अभ्यास कराया गया, जिससे बच्चों में साहस और आत्मविश्वास बढ़ा।

विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों का केवल शैक्षिक नहीं बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास भी करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाते हैं।

विद्यालय के एमडी राहुल कुमार ने कहा कि समर कैंप की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। वहीं प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि खेल और आत्मरक्षा प्रशिक्षण बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षक के साथ विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षकीय एवं स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!