Breaking News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

Spread the love

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

नगर मजिस्ट्रेट से लेकर अपर नगर आयुक्त तक बदले गए पद

संवाददाता : गोविंद देवल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची में नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी और अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मिर्जापुर बनाया गया है। वहीं मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।

कई जिलों में नई तैनाती

सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया नियुक्त किया गया है। स्थानांतरणाधीन मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ भेजा गया है।

भदोही की उपजिलाधिकारी वरखा सिंह को सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। प्रतीक्षारत अधिकारी अविनाश कुमार गौतम को उपजिलाधिकारी आजमगढ़ तथा अभिषेक वर्मा को उपजिलाधिकारी फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगमों में भी बदलाव

कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमेठी नियुक्त किया गया है। वहीं वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनुप कुमार को अपर नगर आयुक्त नगर निगम कानपुर बनाया गया है।

शासन के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!