Breaking News

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, पुलिस ने चालक व ट्रैक्टर को हिरासत में लिया

Spread the love

बदायूं: कस्बा बिनावर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर द्वारा युवक को टक्कर मारी, थाना बिनावर पुलिस ने आरोपी चालक और ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया है।
कस्बा बिनावर में दिन गुरुवार की शाम लगभग 7:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक राजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी मरुआ थाना मूसाझाग ने रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली का पहिया युवक के पैरों के ऊपर से निकलता चला गया। जिससे युवक के दोनों पैर टूट गए हैं और वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परीजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा बरेली ले जाकर भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार बताया जा रहा है कि युवक की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक राजू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
इस संबंध में बिनावर थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ अपने ने बताया कि ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है पीड़ित की ओर से अभी कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …