Breaking News

बटुकेश्वर नाथ मढी का ऐतिहासिक मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ सम्पन्न

Spread the love

बगरैन।बगरैन क्षेत्र के गांव पेपल स्थित ऐतिहासिक बाबा बटुकेश्वर नाथ मढी प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक मेले का मंगलवार को भव्य आरती के साथ समापन हो गया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में भक्ति, उत्साह और ग्रामीण संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले के अंतिम दिन सुबह से ही बाबा बटुकेश्वर नाथ मढी में हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, और जय बाबा बटुकेश्वर नाथ के जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस पांच दिवसीय मेले की ख्याति इतनी है कि इसमें केवल पेपल ही नहीं बल्कि आस-पास के दर्जनों गांवों और दूर दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दर्शक व श्रद्धालु पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के लिए यह मेला न केवल मनोरंजन का साधन बना बल्कि आपसी मेल मिलाप का एक बड़ा जरिया भी साबित हुआ। मेले में सजी विभिन्न प्रकार की दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की, बच्चों के लिए लगे चरखी, ड्रेगन और कस्ती वाले झूलों पर भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने घरेलू सामान, श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की। वहीं पारंपरिक चाट पकौड़ी, जलेबी और मिठाई की दुकानों पर लोगों ने स्वाद का लुत्फ उठाया।मेला कमेटी और स्थानीय प्रबुद्धजनों के सहयोग से पांचों दिन व्यवस्थाएं बेहद शांतिपूर्ण और सुचारू रहीं। पेयजल से लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वालंटियर मुस्तैद रहे। गांव के बुजुर्गो ने बताया कि बटुकेश्वर नाथ शिव मंदिर प्रांगण में लगने वाला यह मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखता है। और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ता है। मेला कमेटी ने सभी आगंतुकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी

Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …

error: Content is protected !!