Breaking News

ग्राम पंचायत मतदाता सूची प्रकाशित, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध

Spread the love

बदायूं, 10 जून। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील सदर, बिल्सी, सहसवान, बिसौली एवं दातागंज के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों के सभी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आलेख्यों में संशोधन कर उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची की एक प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में 10 जून 2026 से निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी।

प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन कर लें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि अथवा संशोधन की आवश्यकता हो तो नियमानुसार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the loveबिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों …

error: Content is protected !!