बदायूं, 10 जून। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए 11 जून 2026 को ग्राम अटेना पुख्ता गंगाघाट, तहसील दातागंज में बाढ़ आपदा प्रबंधन की मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह मॉक एक्सरसाइज प्रातः 9 बजे से अपराह्न 1 बजे तक संचालित होगी। कार्यक्रम के दौरान बाढ़ की आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों, त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा।
प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी टीमों, आवश्यक उपकरणों एवं वाहनों सहित समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से आपदा के समय प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संभावित चुनौतियों का पूर्व आकलन करने में मदद मिलेगी।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Budaun Amarprabhat