*ग्रामीण इलाकों में परिषद को मजबूत करने के प्रयास तेज हों :यशपाल सिंह*
____________________________
*लखनऊ।* अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के पंजी कार्यालय लखनऊ में परिषद के राष्ट्रीय ,प्रदेश सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह (पूर्व डीजीपी) ने कहा की परिषद के पदाधिकारी
जिलों और गांव में जाकर परिषद को और मजबूत करें एवं जो गठन की जिम्मेदारी पदाधिकारी ने लिया है उसको अभिलंब पूरा कर कार्यालय को अवगत कराएं।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य बली सिंह रिटायर्ड (डिप्टी एसपी) ने आवाहन किया की जो परिषद का आंदोलन विगत वर्ष में चल रहा था उसकी गति प्रदान करने के लिए आगामी अगस्त महीने से उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर परिषद के साथियों द्वारा एक दिवसीय धरने के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा ! यदि सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो परिषद द्वारा एक बड़े धरने और प्रदर्शन का कार्यक्रम लखनऊ मुख्यालय पर किया जाएगा।
परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गंगा सिंह चौहान( पूर्व विधायक) ने अपने संबोधन में कहा समाज में हम लोग ग्रामीण स्तर में भी हर तरह से पिछड़ते जा रहे हैं इस पर चिंता की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा की हम लोग समाज में व्याप्त दुर्गुणों को दूर करने का हर संभव प्रयास करें और संगठन का विस्तार और सदस्यता पर ध्यान दें संगठन मजबूत होगा तभी समाज में हम लोगों की मदद करने में आगे होंगे।
राष्ट्रीय महासचिव ए के सिंह राठौड़ रिटायर्ड (आईएएस )ने अपने वक्तव्य में पुनः इस बात पर जोर दिया की परिषद को जन-जन जोड़कर और एक बड़ा कार्यक्रम सबके सहयोग से लखनऊ में आयोजित किया जाए जिसमें उपरोक्त सभी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाए।
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू ने बताया कि हम युवाओं में बढ़ती हुई कुरीतियां समाज को पीछे ले जा रही है इसलिए युवाओं को सतर्क रहना होगा और दुर्गुणों से दूरी बनाकर समाज में पुनः अपनी पहचान बनाने की जरूरत है।
आज की बैठक में आए हुए सभी प्रमुख पदाधिकारी और साथियों ने अपने-अपने विचार अपने जनपद के कार्य योजना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा किया कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी आज सर्वसम्मति से पारित हुए।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह, उग्रसेन सिंह, राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर आर पी सिंह, राष्ट्रीय ट्रस्टी योगेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विधि प्रकोष्ठ उदयभान सिंह, प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अमरेश पाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती सिंह, राजेश सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सर्वजीत शाही, पी के सिंह, सूर्यभान सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव शिशुपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदुमन कुमार सिंह, दिलीप सिंह, संत बक्स सिंह, राजेश कुमार सिंह, लल्लन सिंह ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, डॉ विशाल सिंह, राम लखन सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, बसंत कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, लखनऊ शहर महासचिव संदीप सिंह, ओम सिंह, अवनीश कुमार सिंह, इंजीनियर दिनेश प्रताप सिंह, एडवोकेट आशुतोष सिंह, सतीश सिंह , रमाकांत सिंह, राजमुर्ती सिंह, राम शंकर सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, पंकज सिंह, महेंद्र सिंह, इशू सिंह, सहित कई साथी उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat