Breaking News

भाजपा को शिकस्त देने में सपा को बड़ा दिल दिखाना होगा :सुनील सिहं*

Spread the love

*भाजपा को शिकस्त देने में सपा को बड़ा दिल दिखाना होगा :सुनील सिहं*
__________________________

*लखनऊ।* इंडिया गठबंधन में लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी प्रभावशाली भूमिका दर्ज कराने वाले लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह (पूर्व एमएलसी) ने नई दिल्ली के संविधान क्लब में आयोजित इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, किसानों के सवालों, युवाओं की बेरोजगारी और विपक्षी एकता को लेकर अपनी बात मजबूती से रखी।

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं होगा, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, किसानों और युवाओं के भविष्य को बचाने का चुनाव होगा। ऐसे में इंडिया गठबंधन के घटक सपा को व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर व्यापक विपक्षी एकता का परिचय देना होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी को बड़ा दिल दिखाना होगा। कांग्रेस सहित गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को उनकी राजनीतिक ताकत, जनाधार और योगदान के अनुरूप सम्मानजनक सीट हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। गठबंधन तभी मजबूत होगा अपने हितों से ऊपर उठकर दलों को अपने सहयोगियों का सम्मान करेंगे और साझा लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे।

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि आज देश का किसान अपनी फसलों पर कानूनी MSP की गारंटी मांग रहा है, युवा रोजगार की मांग कर रहा है, आम जनता महंगाई से परेशान है और छोटे व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। दुर्भाग्य से इन मुद्दों पर गंभीर चर्चा करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन इन जनसरोकारों को लेकर जनता के बीच जाएगा और एक व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किसानों, युवाओं, सामाजिक न्याय, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाया है। विपक्ष की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

गठबंधन के सभी दलों को उनके योगदान और नेतृत्व का सम्मान करना चाहिए तथा एकजुट होकर जनता के मुद्दों को आगे बढ़ाना चाहिए। चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि संविधान क्लब में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में लोकतंत्र की रक्षा, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, किसानों के अधिकार, सामाजिक न्याय और आर्थिक चुनौतियों जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि देश और प्रदेश के सामने खड़ी चुनौतियों का मुकाबला केवल मजबूत विपक्षी एकता और जनता के मुद्दों पर आधारित राजनीति से ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकदल किसानों को कानूनी MSP की गारंटी, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। देश और प्रदेश को बचाने की इस लड़ाई में लोकदल इंडिया गठबंधन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के नमन जैन मिस्टर तो सुष्मिता राणा बनीं मिस फेयरवेल

Spread the love टीएमयू के कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज़ एंड इंफ़ार्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में बीटेक एआई, …

error: Content is protected !!