Breaking News

2400 तीर्थों के जल-रज से युक्त शक्तिकलश और अखंड ज्योति का मातृशक्तियों ने किया पूजन

Spread the love

– देवकन्याओं ने प्रज्ज्वलित किए दीप

कोल्हाई, बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखंड ज्योति और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के शताब्दी वर्ष को लेकर निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत और ज्योति कलश का पूजन किया। मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने भजन कीर्तन किए। शाम को विभिन्न गांवों कस्वों और शहरों से होती हुई ज्योति कलश रथ यात्रा कोल्हाई के मुरारी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची। जहां शाम को विराट दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। ओम और स्वास्तिक के रूप में सजे दीपकों की रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। गायत्री परिवार के लीलाधर शर्मा, पंकज कुमार, भवेश शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर दीपयज्ञ संपन्न कराया।
उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से जीवन पवित्र बन जाता है।
गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी सुखपाल शर्मा ने ज्योति कलश रथ यात्रा का मार्गदर्शन कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, प्रबंधक नरेंद्र माहेश्वरी, प्रधानाचार्य बेबी माहेश्वरी, प्रधान पप्पू मौर्य, जगदीश यादव और आत्मीय परिजनों और गणमान्य नागरिकों ने ज्योति कलश का भव्य स्वागत पूजन किया। शाम को कोल्हाई विराट दीपयज्ञ हुआ। गायत्री परिजन डा.सोहनपाल ने बताया कि कोल्हाई के मुरारी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। इस मौके पर डा.सोहन पाल सिंह, सौरभ पाल, ओमेंद्र पाल, लालमन, तेज सिंह, ज्ञान चंद्र पाल, रमेश पाल, हरिओम, जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा, सुरेंद्र नाथ शर्मा, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, ममता पाल आदि मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खराब मौसम के चलते बदायूं में 10 और 11 जुलाई को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। मौसम विभाग द्वारा जनपद में तेज बारिश और आकाशीय …

error: Content is protected !!