Breaking News

लिंगेश्वर नाथ महादेव का किया गया पुष्पों एवं फलों से भव्य -दिव्य श्रृंगार

Spread the love

भगवान भोलेनाथ एक लोटा जल से प्रसन्न होकर भक्तों का करते हैं कल्याण- पंडित धनीराम शर्मा

बदायूं, मढई चौक, चाहमीर मोहल्ले में स्थित लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर प्रदोष एवं त्रयोदशी के अवसर पर लिंगेश्वर नाथ महादेव का फलों एवं पुष्पों के द्वारा भव्य – दिव्य श्रृंगार किया गया।
तत् पश्चात आरती उतारकर भगवान भोलेनाथ को फल एवं मिठाई का भोग लगाया गया। भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण शिव मय हो गया।

मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने बताया-भगवान भोलेनाथ एक लोटा जल से ही प्रसन्न होकर भक्तों का कल्याण करते हैं। कालसर्प दोष एवं शनि दोष जैसे अनिष्टकारी ग्रहों कीशांति हेतु भगवान भोलेनाथ को पंचामृत स्नान करा कर चंदन , फूलों एवं फलों से श्रृंगार किया जाता है। शिवलिंग का अभिषेक करने से अनिष्टकारी ग्रह शांत होते हैं।

प्रदोष एवं त्रयोदशी के अवसर पर योग्यता रस्तोगी एवं जयंत रस्तोगी ने देवों के देव महादेव का पुष्पों एवं फलों से भव्य दिव्य श्रृंगार किया ।

इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, रवि रस्तोगी, प्रियांशु मिश्रा, संजय रस्तोगी एवं अन्य शिव भक्त उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …