सहसवान। नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियाँ के प्रयासों से अकबराबाद के निवासियों को एक बड़ी सुविधा मिल गई है। अध्यक्ष ने यहाँ एक ‘दसवां संस्कार स्थल’ का निर्माण कराया है, जिससे अब स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अकबराबाद के स्थानीय लोगों ने बताया कि संस्कार स्थल न होने के कारण उन्हें पहले काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को खुले में या असुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ता था, जो काफी कष्टकारी था। लोगों की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियाँ ने प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित और साफ-सुथरे संस्कार स्थल का निर्माण कराया।
अब एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थल उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। इस कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियाँ की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। ग्रामीणों का कहना है कि अध्यक्ष द्वारा जनहित में उठाए गए इस कदम से न केवल उनकी समस्या का समाधान हुआ है, बल्कि इलाके में स्वच्छता और व्यवस्था का वातावरण भी बना है।
अध्यक्ष बाबर मियाँ ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को इसी तरह प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
Budaun Amarprabhat