Breaking News

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान, विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया पौधरोपण

Spread the love

दातागंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, दातागंज द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के अंतर्गत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पौधे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान को प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
विधायक ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य एक हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है, जो केवल व्यापक जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने दातागंज क्षेत्र के निवासियों से आह्वान किया कि वे इस महाअभियान का हिस्सा बनें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर महंत परमात्मा दास, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी अभिनव शरण, उप वन क्षेत्राधिकारी अमित सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पति अनूप गुप्ता, पूर्व प्रधान हेमचंद्र गौतम, नामित सभासद अंशुल सागर, प्रभात सिंह, राजेश प्रजापति, पूर्व प्रधान राजभान सिंह (बबलू), शिव कुमार सिंह, देवेश तोमर, सचिन चौहान, गुड्डू यादव, मनोज पाल, बीडीसी अभिषेक सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …