Breaking News

दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर घायल

Spread the love

बिसौली। बिल्सी-बिसौली मार्ग पर स्थित गांव कुढोली मोड़ के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में भाई-बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर थाना बिसौली निवासी शिवम पुत्र अरुण चौधरी अपनी बहन अंशिका को बाइक पर बैठाकर बिसौली दवा दिलाने आया था। उपचार के बाद जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी कुढोली मोड़ के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार श्रीपाल पुत्र खूब सिंह, जो ग्राम बिचपुरी (थाना धनारी, जनपद संभल) का निवासी है, अपनी ससुराल कोट से बिसौली आ रहा था।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर बिसौली कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिसौली सीएचसी पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और घटना के कारणों की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की स्थिति पर डॉक्टर नजर रखे हुए थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा अदालत’ में बच्चों को पढ़ाया रेल सुरक्षा का पाठ, ट्रैक से दूर रहने की दी सीख

Spread the love‘ बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से रेल संरक्षा को …